Jharbhoomi Jharkhand: अपना खाता, भू नक्शा, भूलेख, भू -लगान, रजिस्टर 2, परिशोधन & लैंड रिकॉर्ड @jharbhoomi.jharkhand.gov.in

This article is all about Jharbhoomi Jharkhand portal, Jharbhoomi Apna Khata, Jharkhand Bhu Naksha, Bhulekh,  Jharbhoomi online lagan, land record  in detail. इस आर्टिकल के माध्यम से हमारे सभी पाठक झारभूमि झारखण्ड पोर्टल, झारभूमि नक्शा, झारखण्ड भू नक्शा, परिशोधन, झारखण्ड भू लगान, झारखण्ड रजिस्टर २, खतियान इत्यादि के बारे में विस्तार से जान सकते है |

झारभूमि झारखण्ड पोर्टल क्या है ?

जैसा कि हम जानते है कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहाँ कि आबादी का 70 % हिस्सा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर निर्भर करता है | और यह भी देखने में आता है कि यहाँ का किसानो में अपनी भूमि को लेकर आये दिन विवाद होते रहते है और इसका सबसे प्रमुख कारण है उन्हें अपनी जमीन के बारे में जानकारी का उपलब्ध न होना | इसी को ध्यान में रखते हुए अपने पडोसी राज्यों का अनुसरण करते हुए झारखण्ड राज्य सरकार दवारा अपनी भूमि के रिकॉर्ड को डिजिटल फॉर्म में उपलब्ध करवाने के उद्देशय को ध्यान में रखते हुए “झारभूमि झारखण्ड “ पोर्टल को शुरू करने के घोषणा कि गयी |

Jharbhoomi Jharkhand

और इसकी जिम्मेदारी राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को दी गयी और इस विभाग के अथक प्रयासो के कारण आज झारखण्ड राज्य का सम्पूर्ण भू रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध और झारभूमि झारखण्ड पोर्टल का प्रयोग करके कोई भी किसान घर बैठे अपने मोबाइल के प्रयोग से अपनी भूमि का सम्पूर्ण विवरण प्राप्त कर सकता है और पूर्व कि भाँति उससे इसके लिए तहसील व राजस्व विभाग के कार्यालयों के चक्कर काटने कि जरुरत भी नहीं है |

झारभूमि पोर्टल की उपयोगिता एक नजर में:-

झारखण्ड सरकार दवारा पूरे राज्य का भूमि डाटा ऑनलाइन करने उपरांत उसे झारभूमि पोर्टल पर डाला गया है तथा इसके साथ साथ राज्य में जमीन से जुड़े अन्य कार्यो जैसे भू नक्शा देखना, भू लगान का भुगतान करना, अपने भूमि का रजिस्टर २ अथवा खतियान देखना, अपना खाता देखना की सुविधा भी इसी पोर्टल की माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही है | अगर हम एक वाक्य में झारभूमि पोर्टल को ब्यान करना चाहे तो झारखण्ड राज्य सरकार दवारा किसानो एवं भू मालिकों को उनकी जमीन से जुडी सभी सुविधाएं एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है | झारखण्ड झारभूमि पोर्टल की उपयोगिता निम्न प्रकार से है |

  • झारभूमि झारखण्ड पोर्टल की मदद से आप अपना खाता देख सकते है जिसमे आपकी जमीन से सम्बंधित सम्पूर्ण विवरण होता है |
  • झारभूमि पोर्टल की मदद से आप अपनी जमीन का भू नक्शा देख व डाउनलोड कर सकते है |
  • झारभूमि पोर्टल की मदद से आप अपनी जमीन का रजिस्टर २ अथवा खतियान नक़ल देख सकते है |
  • झारभूमि झारखण्ड पोर्टल की मदद से आप अपने भू लगान का ऑनलाइन भुगतान कर सकते है |
पोर्टल का नाम झारभूमि झारखण्ड
लाभार्थी झारखण्ड राज्य के लोग
विभाग राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग
पोर्टल के कार्य अपना खाता, भू नक्शा, रजिस्टर २, लैंड रिकॉर्ड , भू लगान व भूमि सुधार इत्यादि
वेब एड्रेस jharbhoomi.jharkhand.gov.in/
  • झारभूमि झारखण्ड अपना खाता अथवा भू अभिलेख:-

झारखण्ड राज्य सरकार दवारा अपने किसानो और भू मालिकों को उनकी जमीन का पूर्ण विवरण उपलबध करवाने के लिए झारभूमि पोर्टल की शुरुआत की गयी है और इस पोर्टल को विजिट करके हमारा कोई भी किसान साथी अपना खाता चेक कर सकता है, जिसमे वह अपनी जमीन का क्षेत्रफल, खाता संख्या, खसरा एवं खतौनी नंबर देख सकते है | इसमें किसान को अपने खाते का पूर्ण विवरण मिलता है जिसमे एक ही नाम के नाम अलग अलग खसरा नंबर में वितरित जमीन का विवरण एक खाते के अंदर मिलता है | अपना खाता के तहत आपको अपना एक खाता नंबर मिलता है जिसमे आपके नाम जमीन को एक जगह पर इकट्ठा किया जाता है चाहे वह अलग अलग खेवट और खसरा नंबर के तहत आता हो |

झारखण्ड अपना खाता के बारे में विस्तृत विवरण जानने के लिए यहाँ देखे            यहाँ देखे
  • झारभूमि झारखण्ड भू नक्शा:-

झारखण्ड राज्य सरकार दवारा आये दिन तहसीलो और अदालतों में आने वाले भूमि सम्बंधित विवादों को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश का हवाई सर्वेक्षण करवाया गया है और पूर्ण भूलेख को नक़्शे के रूप में झारभूमि पोर्टल पर अपलोड किया गया है | अब राज्य में कोई भी दूर दराज के क्षेत्र में रहने वाला किसान और भू मालिक आराम से घर बैठे मोबाइल फ़ोन की मदद से अपनी जमीन का नक्शा देख सकते है | अगर किसानो को अपनी जमीन का नक्शा मिल जाएगा तो आपस में होने वाले भूमि विवाद भी काफी हद तक काम हो जाएंगे | पहले अगर किसी जमीन के मालिक तो अपनी जमीन का नक्शा निकलवाना होता था तो वह राजस्व विभाग में दफ्तरों के चक्कर काटता रहता था और यह कार्य राजस्व विभाग के कार्यालयों में भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा दे रहा था | झारभूमि झारखण्ड पोर्टल की मदद से अब हमारे किसान भाई आसानी से अपनी जमीन का नक्शा देख पाते है |

झारखण्ड भू नक्शा देखने के लिए यहाँ देखे            यहाँ देखे
  • झारखण्ड भू लगान ऑनलाइन भुगतान:-

जैसा कि हम जानते है कि झारखण्ड राज्य में भू मालिकों को अपनी जमीन के लिए प्रत्येक वर्ष एक निश्चित राशि कर के रूप में सरकार को देनी होती है जिसे भू लगान कहते है | कुछ समय पहले तक भू लगान भरने के लिए किसानो और भू मालिकों को तहसील और राजस्व विभाग के कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन अब राज्य सरकार दवारा अपनी जमीन के भू लगान के भुगतान के लिए अब झारभूमि पोर्टल कि मदद से घर बैठे ही साधारण मोबाइल से पेमेंट करने की सुविधा दे दी गयी है |

झारखण्ड भू लगान के भुगतान के लिए यहाँ देखे            यहाँ देखे
  • झारभूमि रजिस्टर २ अथवा खतियान देखना:-

झारखण्ड राज्य में भूमि रजिस्टर 2 अथवा खतियान जमीन से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है | आपकी जमीन से जुड़ा रिकॉर्ड जो अंचल स्तर पर सरकार के पास रखा होता है, उसे भूमि रजिस्टर 2 कहते है और आपकी जमीन से जुड़ा सम्पूर्ण रिकॉर्ड जो जिला स्तर पर सरकार के पास रखा होता है उसे खतियान कहते है | आपकी जमीन के म्युटेशन के कार्य के टाइम दाखिल खारिज का काम भी आपकी भूमि रजिस्टर २ में बदलाव करके ही किया जाता है |

झारखण्ड रजिस्टर 2 अथवा खतियान चेक करने के लिए यहाँ देखे            यहाँ देखे
  • झारखण्ड भूमि सुधार और परिशोधन:-

झारखण्ड राज्य में कोई किसान और भू मालिक अगर अपने लैंड रिकॉर्ड में कोई भी त्रुटि पाता है तो वह इसके लिए ऑनलाइन झारभूमि पोर्टल के मदद से ऑनलाइन अपनी शिकायत डाल सकता है | कुछ समय पूर्व तक किसानो और भू -मालिकों को इस काम के लिए बार बार तहसीलो और राजस्व विभाग के कार्यालयों में चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन वो अब अपनी समस्या पोर्टल के माध्यम से रख सकते है, इसके लिए उन्हें निम्नलिखित निर्देशों की पालना करनी होगी

Jharkhand bhumi parishodhan

झारखण्ड भू मालिक अपनी भूमि सुधार अथवा परिशोधन के लिए यहाँ क्लिक करे            Click Here

We hope all the information provided here about Jharbhoomi Jharkhand will be full of knowledge and we hope you all can take benefit from the same. To know more about property related concepts, stay connected with us.

Leave a Comment