CG Bhuiyan: छत्तीसगढ़ भूलेख, भू नक्शा, नामांतरण, खसरा विवरण, डिजिटल हस्ताक्षरित B-I/P-II प्रति & भू अभिलेख

This article deals with Chhattisgarh Bhuiyan land record, bhulekh, Bhu Naksha, Naamantaran, Khasra Vivran, Khasra/Khatauni record & CG Bhu Abhilekh in detail. इस आर्टिकल के माध्यम से हमारे पाठक सीजी भुइयां लैंड रिकॉर्ड, भूलेख, भुइयां नक्शा, भू अभिलेख, नामांतरण, सीजी भुइयां ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल कर सकते है |

भुइयां: छत्तीसगढ़ भू अभिलेख पोर्टल क्या है ?

अपने ग्रामीण परिवेश के किसानो और भू मालिकों के हितो को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार दवारा पूर्ण राज्य के लैंड रिकॉर्ड को सर्वे उपरांत एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध करवाने के उद्देशय से भुइयां: छत्तीसगढ़ भू अभिलेख नामक पोर्टल की शुरुआत की गयी | सरकार दवारा उपलब्ध करवाए गए लैंड रिकॉर्ड को कोई भी किसान घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से देख सकता है | सीजी भुइयां पोर्टल लांच होने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य के लोगो को काफी फायदा पंहुचा है और उन्हें अपनी भूमि से सम्बंधित जानकारी उपलब्ध करने के लिए अब तहसीलो और राजस्व विभाग के कार्यालयों के चक्कर काटने की आवशयकता नहीं होती | पूर्ण राज्य के भूमि रिकॉर्ड के ऑनलाइन होने के बाद अब राजस्व कार्यालयों से भी दबाव काम हुआ है और आम जनता को भी तहसीलो में होने वाले भ्रष्टाचार से निजात मिला है |

CG Bhuiyan

सीजी भुइयां ऑनलाइन पोर्टल की उपयोगिता क्या है ?

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार दवारा छत्तीसगढ़ भुइयां पोर्टल लांच होने से राज्य के किसानो और भू मालिकों को काफी फायदा मिला है | हम यहाँ अपने पाठको को भुइयां छत्तीसगढ़ पोर्टल के फायदे बता रहे है ताकि हमारे सभी किसान भाई इस ऑनलाइन पोर्टल की उपयोगिता जान सके |

  • सीजी भुइयां ऑनलाइन पोर्टल की मदद से आप अपना खसरा विवरण देख व डाउनलोड कर सकते है |
  • सीजी भुइयां ऑनलाइन पोर्टल की मदद से आप अपनी जमीन का भू नक्शा डाउनलोड कर सकते है |
  • सीजी भुइयां पोर्टल की मदद से आप खसरा (P-II) व खतौनी (B-I) नक़ल की हस्ताक्षरित प्रति डाउनलोड कर सकते है |
  • छत्तीसगढ़ भुइयां पोर्टल की मदद से आप अपनी जमीन के नामांतरण कर सकते है, नामांतरण की वर्तमान स्थिति देख सकते है |
  • आप सीजी भुइयां ऑनलाइन पोर्टल की मदद से पंजीयन खसरो का ब्यूरो देख सकते है |
  • इसके अतिरिक्त अन्य सभी काम जो की जमीन से जुड़े है, आप ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है |

छत्तीसगढ़ राज्य के जिले जिनका डाटा भुइयां छत्तीसगढ़ ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है:-

हम यहाँ छत्तीसगढ़ राज्य के उन जिलों की सूचि उपलब्ध करवा रहे है जिनका लैंड रिकॉर्ड भुइयां छत्तीसगढ़ पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध है |

कबीरधाम   कांकेर     कोंडागांव
कोरबा   कोरिया     गरियाबंद
खेरागढ़ छुईखदान गण्डई   गौरेला पेंड्रा मरवाही     जशपुर
जांजगीर चांपा   दंतेवाड़ा     दुर्ग
धमतरी   नारायणपुर     बेमेतरा
बलरामपुर – रामानुजगंज   बस्तर     बालोद
बिजापुर   बिलासपुर     बलौदापुर-भाटापारा
मुंगेली   मनेन्दरगढ़ चिरमिरी भरतपुर     महासमुंदर
मोहला मानपुर अं० चौकी   राजनांदगांव     रायपुर
रायगढ़   सुकमा     सक्ती
सूरजपुर   सरगुजा     सारंगढ़ बिलाईगढ़

सीजी भुइयां भू नक्शा देखने की प्रक्रिया:-

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार दवारा जारी भुइयां छत्तीसगढ़ पोर्टल की मदद से आप अपने जमीन अथवा भूलेख का नक्शा घर बैठे देख व डाउनलोड कर सकते है | भुइया छत्तीसगढ़ पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आप कुछ आसान चरणों की अनुपालना उपरांत आसानी से घर बैठे ही अपना खसरा नक्शा डाउनलोड कर सकते है | आप अपने खसरे नक़्शे की मदद से ही अपनी जमीन का क्षेत्रफल जान सकते है और अपनी जमीन की सही सही लोकेशन भी जान सकते है | छत्तीसगढ़ खसरा नक़्शे की सहायता से आप अपने भू रिकॉर्ड की पूर्ण जानकारी के साथ साथ उसे भूमि विवाद से सम्बंधित किसी भी मामले के सरकारी दस्तावेज के तरह प्रयोग में ला सकते है |

छत्तीसगढ़ भुइया खसरानक्शा देखने व डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे   यहाँ देखे 

सीजी भुइया खसरा /खतौनी विवरण:-

अगर आप छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी है और काम समय की चलते आप राजस्व विभाग के कार्यालय से अपने लैंड रिकॉर्ड की जानकारी नहीं ले सकते तो अब आप घर बैठे ही अपने मोबाइल फ़ोन से ये काम कर सकते है | छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की नयी पहल भुइयां छत्तीसगढ़ ऑनलाइन पोर्टल की सहायता से अब आप घर बैठे ही अपना खसरा विवरण देख व डाउनलोड कर सकते है | छत्तीसगढ़ भुइयां पोर्टल की सहायता से आप डिजिटल हस्ताक्षरित खसरा/खतौनी नक़ल डाउनलोड कर सकते है जो जमीन से जुड़े सभी मसलो में सरकारी दस्तावेज की तरह प्रयोग में लायी जा सकती है |

सीजी भुइया खसरा /खतौनी की हस्ताक्षरित कॉपी डाउनलोड करने के लिए यहाँ देखे       यहाँ देखे

सीजी भुइयां भूमि नामांतरण ऑनलाइन प्रक्रिया:-

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के ऑनलाइन पोर्टल भुइयां की मदद से आप अपनी जमीन के नामांतरण के लिए आवेदन कर सकते है व साथ साथ आप नामांतरण से सम्बंधित नवीनतम स्थिति के बारे में घर बैठे ही जान सकते है | भूमि नामांतरण के साथ साथ आप नामांतरण पंजी प्रिंट भी ऑनलाइन पोर्टल की सहायता से निकाल सकते है  |

सीजी भुइयां पोर्टल पर जमीन के नामांतरण के लिए यहाँ क्लिक करे  Click Here
भूमि के नामांतरण की नवीनतम स्थिति जानने के लिए यहाँ देखे  Click Here
जमीन की नामांतरण पंजी प्रिंट निकालने के लिए यहाँ देखे  Click Here

ऊपर वर्णित कार्यो के अलावा भी आप जमीन से जुडी सभी ऑनलाइन सेवाओं का आनंद घर बैठ मोबाइल के माध्यम से भुइयां: छत्तीसगढ़ भू अभिलेख पोर्टल की मदद से कर सकते है | अगर आप जमीन से जुडी किसी भी समस्या को सुलझाने में हमारी सहायता चाहते है तो आप अपनी समस्या कमेंट सेक्शन में लिख सकते है |

सीजी भुइयां मोबाइल ऐप:-

अपने किसानो और भू मालिकों के लिए अपने लैंड रिकॉर्ड व अन्य सेवाओं की पहुंच को आसान बनाने के लिए सीजी लैंड रिकॉर्ड के नाम से मोबाइल ऐप भी लांच की गयी है | अगर आप एंड्रॉइड यूजर है तो आप गूगल प्ले स्टोर की मदद से “सीजी लैंड रिकॉर्ड” नाम से मोबाइल ऐप को सर्च कर सकते है | सर्च करने उपरांत आप ऐप को अपने फ़ोन में इनस्टॉल कर ले व इसका प्रयोग आप अपने भू लेख जानकारी के लिए करे |

We hope all the information provided here about CG Bhuiyan portal will be beneficial for all our readers. To know more about property related concepts stay connected with us.

Leave a Comment