CG Bhuiya Land Record: छत्तीसगढ़ भूलेख, खसरा विवरण, खतौनी नक्शा, हस्ताक्षरित B-I/P-II प्रति यहाँ देखे

Read here about Chhattisgarh land record, CG Bhuiyan khasra/khatauni record, CG Bhulekh, CG Bhuiya digital B 1/P-II Copy in detail. इस आर्टिकल के माध्यम से हमारे रीडर्स आसानी से छत्तीसगढ़ भूलेख, सीजी भुइयां लैंड रिकॉर्ड, सीजी भुइयां खसरा/खतौनी नक्शा, सीजी भुइयां खसरा विवरण, छत्तीसगढ़ भुइयां डिजिटल B 1 /P -II प्रति प्राप्त करने के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल कर सकते है |

सीजी भुइयां पोर्टल क्या है ?

अपने पड़ोसी राज्यों का अनुसरण करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा अपने अपने किसानों व भू मालिकों को जमीन से जुड़ी सभी सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे उपलब्ध करवाने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ भुइयां नाम से ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की गई है जिसकी मदद से छत्तीसगढ़ राज्य के दूरदराज के गांव में बैठा किसान भी अपनी जमीन से जुड़ा रिकॉर्ड भूलेख, खसरा विवरण, खसरा / खतौनी नक्शा व लैंड रिकॉर्ड देख व डाउनलोड कर सकता है |

राज्य सरकार के दवारा पूर्ण भूमि का हवाई सर्वे उपरांत ही भूलेख और लैंड रिकॉर्ड तैयार किया गया है और उसे एक पोर्टल की सहायता से आमजन तक पहुंचाया है और भू मालिकों व किसानो को इससे काफी फायदा पंहुचा है | राज्य के भूमि रिकॉर्ड के ऑनलाइन होने के बाद अब किसानो को अपनी ही भूमि से सम्बंधित जानकारी हासिल करने के लिए तहसील और राजस्व कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते और इससे उनके कीमती समय की बचत भी होती है और उसे सरकारी कार्यालयों में होने वाले भ्रष्टाचार का सामना भी नहीं करना पड़ता |

सीजी भुइयां लैंड रिकॉर्ड अथवा खसरा विवरण:-

जैसा कि हम सब जानते है कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार दवारा प्राथमिकता के आधार पर राज्य के लैंड रिकॉर्ड को ऑनलाइन आमजन तक पहुचाया है, इसके बाद किसान व भू मालिक घर बैठे ही जमीन से जुडी सुविधाओं का लाभ उठा पा रहे है व अपनी जमीन का खसरा विवरण ऑनलाइन ही चेक कर पा रहे है | किसान अब अपने जमीन से जुड़े खसरा अथवा खतौनी नक़ल भी घर बैठे प्राप्त कर सकते है | ऑनलाइन पोर्टल सीजी भुइयां की मदद से आप अपने खसरा और खतौनी की हस्ताक्षरित कॉपी भी डाउनलोड कर सकते है जो राज्य में जमीन से जुड़े किसी भी मामले में मान्य होगी | इस आर्टिकल में हम छत्तीसगढ़ प्रदेश में किसान भाइयो को घर बैठे ही खसरा विवरण जानने की प्रक्रिया आसान भाषा में उपलब्ध करवाएंगे |

ऑनलाइन पोर्टल का नाम       सीजी भुइयां: भू अभिलेख
लाभार्थी       छत्तीसगढ़ राज्य के लोग
पोर्टल के कार्य       खसरा विवरण और भू अभिलेख बारे जानकारी
ई-मेल       [email protected]
वेब एड्रेस       bhuiyan.cg.nic.in/
छत्तीसगढ़ राज्य के जिले जिनका ऑनलाइन भूलेख उपलब्ध है ?

आर्टिकल के इस भाग में हम अपने रीडर्स को उन जिलों की सूचि उपलब्ध करवाएंगे जिनका भूलेख ऑनलाइन उपलब्ध है |

कबीरधाम   कांकेर     कोंडागांव
कोरबा   कोरिया     गरियाबंद
खेरागढ़ छुईखदान गण्डई   गौरेला पेंड्रा मरवाही     जशपुर
जांजगीर चांपा   दंतेवाड़ा     दुर्ग
धमतरी   नारायणपुर     बेमेतरा
बलरामपुर – रामानुजगंज   बस्तर     बालोद
बिजापुर   बिलासपुर     बलौदापुर-भाटापारा
मुंगेली   मनेन्दरगढ़ चिरमिरी भरतपुर     महासमुंदर
मोहला मानपुर अं० चौकी   राजनांदगांव     रायपुर
रायगढ़   सुकमा     सक्ती
सूरजपुर   सरगुजा     सारंगढ़ बिलाईगढ़

सीजी लैंड रिकॉर्ड अथवा खसरा विवरण देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया:-

आर्टिकल के इस भाग में हम अपने रीडर्स को अपने किसान भाइयो को छत्तीसगढ़ राज्य में अपनी जमीन के खसरा विवरण के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाएंगे ताकि उन्हें अपनी भूमि के रिकॉर्ड को देखने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े |

  • अपना खसरा/खतौनी विवरण देखने के लिए सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ राज्य सरकार दवारा जारी भुइयां: छत्तीसगढ़ भू अभिलेख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट bhuiyan.cg.nic.in पर विजिट करे |

CG Bhuiyan main portal

  • उसके बाद आपको होम पेज पर ऊपर दिए गए विकल्पों में से “भूमि सम्बंधित जानकारी” विकल्प का चुनाव करना होगा और जैसे ही आप आप उक्त विकल्प का चुनाव करोगे तो आपको ड्राप डाउन मेनू में से “खसरा विवरण “ विकल्प का चुनाव करना है |

khasra vivran option selection

  • उसके बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशानुसार आप अपने जिले, तहसील अथवा ग्राम का चयन करे | उदाहरण के लिए हम यहाँ “कबीरधाम” जिले के “पंडरिया” तहसील के “अमरपुर” ग्राम का चयन कर रहे है |

details selection

  • उसके बाद आपको अपनी भूमि के रिकॉर्ड देखने के लिए “खसरा वार” या “नाम वार” विकल्प में से एक का चयन करना होगा| अगर आपको अपनी जमीन के खसरा नंबर के विषय में जानकारी है तो आप खसरा नंबर भरकर अपनी जमीन की जानकारी ले सकते है | अगर आपको अपनी जमीन के रिकॉर्ड के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो आप अपने नाम से भी अपना लैंड रिकॉर्ड देख सकते है | उदहारण के लिए हम यहाँ “नाम वार “ विकल्प का चयन कर रहे है | उसके बाद आप अपना नाम डाले और “खोजे” विकल्प पर क्लिक करे | उसके बाद “नाम चयन करे” सूचि में से अपने नाम का चुनाव करे |

Name selection

  • उसके बाद आपको अपनी जमीन से सम्बंधित ब्यौरा स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसमे आपकी जमीन का क्षेत्रफल, फसल ब्यौरा, नक्शा देखने व खसरा “P -II ” और खतौनी “B -I “ की डिजिटल हस्ताक्षरित प्रति डाउनलोड करने के विकल्प दिखाई देंगे |

khasra vivran details

  • डिजिटल हस्ताक्षरित खतौनी बी-I विकल्प पर क्लिक करके आप अपनी जमीन की खतौनी डाउनलोड कर सकते है और खसरा विवरण वाले विकल्प से आप हस्ताक्षरित खसरा P -II प्रति डाउनलोड कर सकते है जो की जमीन से जुड़े सभी मामलो में आधिकारिक तौर पर इस्तेमाल की जा सकती है |

Khasra Vivran final

हम उम्मीद करते है की ऊपर वर्णित प्रक्रिया का अनुसरण करके आप आसानी से अपना खसरा विवरण और खतौनी नक़ल देख व डाउनलोड कर पाएंगे |

Frequently Asked Questions:-

Question:- भुइयां: छत्तीसगढ़ भू अभिलेख क्या है ?

Answer: भुइयां : छत्तीसगढ़ भू अभिलेख छत्तीसगढ़ राज्य सरकार दवारा शुरू किया गया कार्यक्रम है जिसमे किसानो और भू मालिकों को अपनी जमीन से जुडी सभी सेवाएं जैसे अपनी जमीन का नक्शा देखना, खसरा विवरण देखना, नामांतरण स्थिति देखनी, खसरा/खतौनी प्रति देखनी घर बैठे ही अपने मोबाइल के माध्यम से देख सकते है |

Question: छत्तीसगढ़ भुइयां वेबसाइट से आप अपना खसरा विवरणकैसे देख सकते है ?

Answer:छत्तीसगढ़ भुइयां ऑनलाइन पोर्टल की मदद से आप ऊपर वर्णित प्रक्रिया अपना के अपना खसरा विवरण देख व डाउनलोड कर सकते है |

Question: ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड की गए खसरा एवं खतौनी की डिजिटल हस्ताक्ष्रित प्रति क्या जमीन से जुड़े सभी मामलो में मान्य होगी ?

Answer:जी है, ऑनलाइन पोर्टल से डाउनलोड की गयी डिजिटल हस्ताक्षरित प्रति जमीन से जुड़े सभी मामलो में मान्य होगी |

We hope all the information provided here about Chhattisgarh Bhuiyan Khasra Vivran will be beneficial for all our readers. To know more about property related concepts, stay connected with us.

Leave a Comment