Jharbhoomi Naksha: भू नक्शा झारखण्ड, भूलेख नक्शा, मानचित्र District Wise, Village Wise

This article is all about to know Bhu Naksha Jharkhand, Jharbhoomi Naksha, Jharkhand Bhu Naksha Village wise, district wise, Jharkhand map in detail. इस आर्टिकल के माध्यम से हम अपने पाठको को भू नक्शा झारखण्ड, झारखण्ड भू मैप, झारभूमि भूलेख नक्शा, झारखण्ड लैंड रिकॉर्ड मैप गांव व जिला अनुसार देखने की प्रक्रिया का विस्तृत वर्णन करेंगे |

झारखण्ड भू नक्शा क्या है ?

झारखण्ड राज्य सरकार दवारा दवारा अपने राज्य वासियो को घर बैठे सभी सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देशय की पूर्ति हेतु राज्य के सम्पूर्ण लैंड रिकॉर्ड अथवा भू रिकॉर्ड को ऑनलाइन किया गया है | प्राय यह देखने में आता था कि राज्य के किसानो और भू मालिकों को अपनी जमीन से जुड़े दस्तावेजो कि नक़ल तहसील या फिर राजस्व विभाग के कार्यालयों से निकलवाने के लिए बार बार चक्कर काटने पड़ते थे व उन्हें अपनी ही जमीन से जुड़े दस्तावेज निकलवाने में भ्रस्टाचार का सामना भी करना पड़ता था |

Jharkhand bhu naksha main

इसके सन्दर्भ में राज्य सरकार के पास लगातार शिकायते आती रहती थी, अतः राज्य सरकार दवारा प्राथमिकता देते हुए भू सर्वे करवाने उपरांत राज्य के पूर्ण भूलेख तो डिजिटल किया किया है और इस डाटा को आमजन तक पहुंचने के लिए इससे पोर्टल पर भी डाला गया है, ताकि कोई भी किसान साधारण से मोबाइल से भी अपना खता विवरण देख सके | राज्य के भू रिकॉर्ड को पूरी तरह डिजिटल करने उपरांत झारखण्ड भू नक़्शे को भी ऑनलाइन किया गया है, जिससे राज्य में कोई भी दूर दराज बैठा किसान अपनी भूमि का नक्शा देख सके और उसे इस्तेमाल में ला सके |

झारभूमि भू -नक्शा पोर्टल & इसकी उपयोगिता:

झारखण्ड राज्य सरकार दवारा किसानो और भू मालिकों को उनकी जमीन से जुडी सभी प्रकार की सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध करवाने के उद्देशय से झारभूमि झारखण्ड पोर्टल की शुरुआत की गयी है, जिसमे जा के आप अपनी जमीन के विवरण के साथ साथ उसका भू नक्शा भी देख सकते है, जिससे आपकी जमीन की लोकेशन, क्षेत्रफल के साथ साथ अन्य जानकारिया भी मिल जाती है | झारखण्ड भू नक्शा पोर्टल की निम्नलिखित विशेषताएं है :-

  • अपनी जमीन के भू नक़्शे की मदद से आप अपनी भूमि की सही सही लोकेशन पता कर सकते है |
  • आप अपनी भूमि का क्षेत्रफल की गणना कर सकते है |
  • आपकी जमीन से जुड़े सभी विवादों का निपटान हो सकता है |
  • झारखण्ड भू नक़्शे को हस्ताक्षरित कराने उपरांत आप उसे आधिकारिक तौर पर जमीन से जुड़े मामलो में प्रयोग में ला पाएंगे |
पोर्टल का नाम   झारभूमि भू -नक्शा
राज्य   झारखण्ड
लाभार्थी   झारखण्ड राज्य के लोग
पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं   झारखण्ड में अपना भू नक्शा देखना
वेब एड्रेस jharbhunaksha.jharkhand.gov.in/

झारखण्ड राज्य के जिले जिनका भू – नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध है ?

हम यहाँ अपने झारखण्ड राज्य के वासियो के लिए उन जिलों की लिस्ट डाल रहे है जिनका भू – नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध है |

बोकारो दुमका     देवघर
गिरिडीह गुमला     जामताड़ा
कोडरमा लोहरदगा     पलामू
पूर्वी सिंघभूम रांची   सरायकेला खरसावा
चतरा धनबाद      गढ़वा
गोड्डा हज़ारीबाग़      खूंटी
लातेहार पाकुड़   पश्चिमी सिंघभूम
रामगढ साहिबगंज   सिमडेगा
झारखण्ड भू नक्शा ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया विवरण:-

आर्टिकल के इस भाग में हम अपने पाठको को ऑनलाइन भू नक्शा देखने की प्रक्रिया विस्तार में बताएँगे ताकि वो आसानी से पोर्टल से ऑनलाइन अपना भू नक्शा देख सके |

  • झारखण्ड वासियो को अपनी जमीन का भू नक्शा देखने के लिए सबसे पहले झारभूमि झारखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट  jharbhoomi.jharkhand.gov.in पर विजिट करना होगा |

Jharbhoomi portal main

  • उसके बाद झारभूमि पोर्टल के होम पेज पर बायीं तरफ अनेक विकल्प दिखायी देंगे जिसमे से “भू-नक्शा” विकल्प का चयन करे |

Bhu Naksha option

  • उसके बाद स्क्रीन पर दिए निर्देशानुसार अपने जिले, अंचल, हल्का व मौजा का चयन करे | उदहारण के लिए हम बोकारो जिले का चयन कर रहे है और जरीडीह अंचल का चयन कर रहे है | उसके बाद अपनी भूमि अनुसार हल्का व मौजा अथवा अपने गांव का चयन करे |

Mauja map

  • उसके बाद आपके गांव का नक्शा दायी तरफ दिखायी देगा, उसके बाद आपको अपने प्लॉट नंबर पर क्लिक करे, स्क्रीन पर दायी तरफ आपके भू खंड की पूर्ण जानकारी आ जायेगी | उसके बाद बायीं तरफ दिया गया विकल्प “Map Report “ पर क्लिक करे |

Plot selection

  • उसके बाद आपको स्क्रीन पर आपकी जमीन का भू नक्शा नजर आ जाएगा जिसमे आपकी भूमि से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी जैसे खसरा नंबर, खाता नंबर, क्षेत्रफल इत्यादि की जानकारी निहित होती है | उसके बाद स्क्रीन पर आपको सिंगल प्लॉट या फिर एक ही मालिक की पूर्ण जमीन की जानकारी के सम्बन्ध में विकल्प का चयन करना होगा | सभी विकल्पों का चयन करने उपरांत आपको “Show Report PDF “ विकल्प का चयन करना होगा, जिससे आपकी जमीन का भू नक्शा आपके मोबाइल पर पीडीऍफ़ फॉर्म में डाउनलोड हो जाएगा जिसे आप भविष्य में भी अपने लिए प्रयोग में ला सकते है |

Show report pdf option

  • इस प्रकार आप अपने मौजे में अपनी जमीन का भू नक्शा डाउनलोड कर पाएंगे और अपनी जमीन से सम्बंधित पूर्ण रिकॉर्ड को देख पाएंगे | हम अपने पाठको को बताना चाहते है की इस तरह डाउनलोड किये गए नक़्शे को हम आधिकारिक रूप से जमीन से जुड़े मामलो में प्रयोग में नहीं ला सकते | यदि आप इस भू नक़्शे को आधिकारिक रूप से इस्तेमाल करना चाहते है तो आपको इसे राजस्व विभाग से सत्यापित करवाना होगा |

Frequently Asked Questions:-

Question: आप अपना झारभूमि भू नक्शा कैसे डाउनलोड कर सकते है ?

Answer: झारखण्ड राज्य में आप झारभूमि भू नक्शा पोर्टल से अपने जमीन का भू नक्शा ऊपर वर्णित निर्देशों की अनुपालना उपरांत आसानी से देख सकते है |

Question: क्या झारभूमि पोर्टल से डाउनलोड किये गए नक़्शे को आप आधिकारिक तौर पर उपयोग में ला सकते है ?

Answer: झारभूमि पोर्टल से डाउनलोड किये गए भू नक़्शे को आप राजस्व विभाग से सत्यापन उपरांत उपयोग में ला सकते है |

Question: झारखण्ड भू नक़्शे की उपयोगिता क्या है ?

Answer: झारखण्ड भू नक़्शे की मदद से आप अपनी जमीन की सही लोकेशन, क्षेत्रफल, खसरा नंबर, खाता नंबर या फिर अपनी जमीन से सम्बंधित पूर्ण विवरण जान सकते है |

We hope all the information provided here about Jharkhand Bhu Naksha will be beneficial for our readers from Jharkhand state. To know more about property related concepts, stay connected with us.

Leave a Comment