Land Record Jharkhand: भूलेख, अपना खाता, खेसरा, खतौनी & लैंड रिकॉर्ड @jharbhoomi.jharkhand.gov.in

This article is all about to know Land Record Jharkhand, Bhulekh Jharkhand, Jharbhoomi land record, Khesra, Khatauni & Jharkhand Apna Khata in detail. इस आर्टिकल के माध्यम से हम अपने पाठको को झारखण्ड लैंड रिकॉर्ड, भू लेख झारखण्ड, झारभूमि लैंड रिकॉर्ड, झारखण्ड अपना खाता, खेसरा, खतौनी इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाएंगे |

झारभूमि: झारखण्ड लैंड रिकॉर्ड अथवा भू लेख क्या है ?

अपने सभी पडोसी राज्यों का अनुसरण करते हुए झारखण्ड राज्य सरकार दवारा अपनी सम्पूर्ण भूमि को डिजिटल रूप में आमजन को उपलब्ध करवाने के उद्देशय से मुहीम शुरू की गयी और राज्य सरकार दवारा जल्द ही इस प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है और आज पूरे झारखण्ड प्रदेश का भूलेख डाटा ऑनलाइन उपलब्ध है | जैसा की हम जानते है की ग्रामीण परिवेश में हमारे किसान भाइयो के मध्य अपनी जमीन का लेकर विवाद चलते ही रहते है और जमीन से जुड़े बहुत से मामले भी कोर्ट में विचाराधीन रहते है जिसका मुख्य कारण भूलेख व भू नक़्शे की अनुपलब्धता है | अपनी जमीन के भूलेख व अपना खाता के विवरण को जानने के लिए किसानो व भू मालिकों को राजस्व विभाग के कार्यालयों में चक्कर काटने पड़ते थे जिससे की उनके कीमती समय की खपत होती थी और इससे सरकारी कार्यालयों पर भी काम का दबाव बढ़ता था | इसलिए झारखण्ड राज्य सरकार के राजस्व, निबंधन एवं सुधार विभाग दवारा झारखण्ड राज्य के पूर्ण भूलेख को डिजिटल कर दिया गया है और यह आमजन के लिए ऑनलाइन उपलब्ध है |

झारखण्ड भूलेख और झारभूमि पोर्टल एक नजर में:-

झारखण्ड राज्य की हेमंत सोरेन सरकार दवारा अपने राज्यवासियों को सभी सेवाएं उनके दरवाजे पर उपलब्ध करवाने के उद्देशय को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर झारखंड राज्य के भू अभिलेख अथवा पूर्ण लैंड रिकॉर्ड का सर्वे करवाकर एक पोर्टल लांच करते हुए अपनी आम जनता का ऑनलाइन उपलब्ध करवाया गया है| जमीन से जुडी सभी सेवाओं को झारखण्ड सरकार दवारा जिस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जा रहा है, उसका नाम “झारभूमि” पोर्टल है जिससे कोई भी व्यक्ति अपने घर बैठे बैठे अपने मोबाइल से एक्सेस कर सकता है और अपना खाता अथवा भूमि का विवरण प्राप्त कर सकता है | इस आर्टिकल के माध्यम से हम अपने पाठको को ऑनलाइन भू लेख और अपना खाता देखने की सम्पूर्ण प्रक्रिया विस्तार से समझायेंगे ताकि उन्हें झारखण्ड लैंड रिकॉर्ड देखने में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े |

आधिकारिक पोर्टल का नाम झार भूमि झारखण्ड
विभाग का नाम राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड
लाभार्थी झारखण्ड राज्य के लोग
आधिकारिक कार्य भूलेख व लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन देखना
वेब पोर्टल लिंक jharbhoomi.jharkhand.gov.in
Email Id [email protected], [email protected]

झारखण्ड राज्य के जिले जिनका लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध है ?

हम यहाँ अपने झारखण्ड राज्य के वासियो के लिए उन जिलों की लिस्ट डाल रहे है जिनका लैंड रिकॉर्ड व भू लेख ऑनलाइन उपलब्ध है |

बोकारो दुमका     देवघर
गिरिडीह गुमला     जामताड़ा
कोडरमा लोहरदगा     पलामू
पूर्वी सिंघभूम रांची   सरायकेला खरसावा
चतरा धनबाद      गढ़वा
गोड्डा हज़ारीबाग़      खूंटी
लातेहार पाकुड़   पश्चिमी सिंघभूम
रामगढ साहिबगंज   सिमडेगा
झारखण्ड लैंड रिकॉर्ड अथवा अपना खाता देखने की प्रकिया:-

अब हम झारखण्ड भूलेख और लैंड रिकॉर्ड ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया का आसान व सरल भाषा में विवरण देंगे ताकि हमारे पाठक आसानी से उससे समझ सके |

  • झारखण्ड राज्य में अपना खाता देखने के लिए आपको सबसे पहले झारभूमि पोर्टल की वेबसाइट jharbhoomi.jharkhand.gov.in पर विजिट करना होगा |

Jharbhoomi portal main

  • उसके बाद झारभूमि पोर्टल पर आपको बायीं तरफ विभिन्न विकल्पों का एक मेनू दिखाई देगा, जिसमे से आपको “अपना खाता देखे “ विकल्प का चुनाव करना होगा |

Apna Khata option

  • उसके बाद आपको आपकी स्क्रीन पर झारखण्ड राज्य का नक्शा दिखाई देगा, उसमे से आपको अपने जिले का चुनाव करना होगा, उदहारण के लिए हम “हज़ारीबाग़” जिले का चयन कर रहे है | आप जहाँ के निवासी है या फिर जहाँ आपकी जमीन है, उसी के हिसाब से आप अपने जिले का चयन करे | अपने जिले के नाम के चुनाव के लिए आपको सिर्फ नक़्शे में अपने जिले के नाम पर क्लिक करना होगा |

Jharkhand district selction

  • उसके बाद आपको अपने चयन किये गए जिले का अंचल वाइज नक्शा दिखायी देगा, जिसमे से आपको अपने “अंचल” का चुनाव करना होगा, आपको सिर्फ अपने अंचल के नाम के ऊपर क्लिक करना होगा | आप अपनी सुविधा अनुसार नक़्शे को छोटा या फिर बड़ा भी कर सकते है | उदहारण के लिए हम यहाँ “पदमा” अंचल का चुनाव कर रहे है |

Anchal Selection

  • अगले पेज पर आपको अपने “हल्के” का चयन करना होगा और “अपनी जमीन की किस्म” का चयन करना होगा | ज्यादातर किसान भाई गांव में निवास करते है और उनकी भूमि का प्रकार “रैयती” होता है | उसके बाद आपको अपने गांव या फिर मौजे का चुनाव करना होगा, आपके गांव या मौजे की सूचि नीचे दी हुई होगी, उसमे से आप अपने मौजा का चयन करे या फिर आप अपने मौजे के नाम के पहले अक्षर को साइड में दिए गए कीबोर्ड पर टाइप करे, आपको आपके गांव या मौजा का नाम आयी तरफ सूचि में दिखायी दे जाएगा |

Options selection for land record

  • उसके बाद आपको उस विकल्प का प्रयोग करना पड़ेगा जिससे आप अपना खाता चेक करना चाहते है, आप अपना खाता खेसरा नंबर, खाताधारी का नाम, या खाता संख्या से भी कर सकते है | आप अपने मौजे के सभी खातों को भी देख सकते हो | अपने लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करे| उदाहरण के लिए हम समस्त मौजे के खातेदारों के नाम से सर्च कर रहे है | सभी उपयुक्त विकल्प चुनने के बाद स्क्रीन पर दिया गया सुरक्षा कोड भरे और “खाता खोजे ” विकल्प पर क्लिक करे |

Khata Khauje step

  • उसके बाद आपके मौजे के सभी खातेदारों के नाम आपको स्क्रीन पर दिखायी देंगे, जिनमे से आप अपने नाम का चुनाव करे और नाम के सामने दिखायी देने वाले विकल्प “देखे” पर क्लिक करे |

Khaatedaar name list

  • “देखे” विकल्प पर क्लिक करते ही आपके भूलेख अथवा अपना खाता का विवरण आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा जिसे आप Ctrl+P से प्रिंट कर सकते है और भविष्य में प्रयोग के लिए रख सकते है |

Final Apna Khata Jharkhand

इस तरह से डाउनलोड की गयी जमीन के विवरण में आपको अपना खेसरा नंबर, खाता नंबर व खतौनी नंबर मिल जाता है जिससे आप भविष्य में आसानी से अपना खाता देख पाएंगे |

Frequently Asked Questions:-

Question:- झारखण्ड भूलेख एवं अपना खाता कैसे देख सकते है ?

Answer: आप झारखण्ड सरकार दवारा जारी झारभूमि पोर्टल के माध्यम से ऊपर वर्णित चरणों की अनुपालना उपरांत आप आसानी से भू लेख और अपना खाता देख सकते है |

Question:- ऑनलाइन तरीके से डाउनलोड किये गए अपना खाता प्रति के उपयोग क्या है ?

Answer: झारभूमि पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड करी गयी प्रति से आप अपनी जमीन का विवरण देख सकते है और राजस्व विभाग के अधिकारी से सत्यापन उपरांत आप उसे जमीन से जुड़े सभी मामलो में प्रयोग में ला सकते है |

Question:- राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग का हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

Answer: Helpline: 06512446066, 06512446066

We hope all this information will be beneficial for all our readers. To know more about property related aspects, stay connected with us.

Leave a Comment